खोज लाते हम उनको गर वो खो जाते,
पर बदले लोगों को ढूंढा नही जाता..
साभार- गूगल
[I can find her if she lost,
but how to find who changed..]
—————————————–
ग़म भी है और ख़ुशी भी,
पर वो साथ नहीं,
और वो हम नहीं..
—————————————–
कुछ पुराने दोहे..
कहते है किसी के चले जाने से जिंदगी ख़त्म नहीं होती,
पर क्या साँसों का चलना भर ही जिंदगी है?
—————————————–
वो लोग, जो कल तक हमारे लिये दुआएं करते थे,
वही आज तुम्हें भुलाने की सलाह देते है..
—————————————–
हर ख्वाब पूरा नहीं होता,
पर ख्वाब में कुछ भी अधुरा नहीं होता..
—————————————–
मिले फिर वही जो कल भी मिले थे,
पर मिलें इस कदर कि वो बिलकुल नए थे..
—————————————–
घुटता है दिल, कुछ कह भी नहीं पाता,
छोड़ गया मेरा कल, आज अब हंस भी नहीं पाता..
————————————————–
क्या हस्ती है तुम्हारी..
मुहब्बत हम कर नहीं सकते और नफरत तुम करने नहीं देती..
————————————————–
अब और नहीं तड़पाओ,
अब और न हमको सताओ,
मै दूर तुमसे चला जाऊं,
आखिरी बार तो मिलने आओ.
——————————————
-सन्नी कुमार
Recent Comments